A CSR Initiative of GAIL (India) Limited
Blogs

गेल इंडिया ने रुद्रप्रयाग के अस्पतालों को दिए चिकित्सा उपकरण

  • रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में दिए गए उपकरण
  • चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले ही स्वास्थ्य केंद्रों को मिले आवश्यक संसाधन
  • श्रीजन परियोजना के तहत स्वास्थ्य विभाग को दिए गए संसाधन
  • रुद्रप्रयाग में मानवभारती संस्था कर रही श्रीजन परियोजना का संचालन

गेल इंडिया ने श्रीजन परियोजना के तहत रुद्रप्रयाग जिला के स्वास्थ्य केंद्रों को उनकी मांग के अनुसार आवश्यक चिकित्सा संसाधन उपलब्ध कराए। जिलाधिकारी मंगलेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में रुद्रप्रयाग आयोजित कार्यक्रम में मानव भारती संस्था ने रुद्रप्रयाग के मुख्य चिकित्साधिकारी को दो बायो कैमिस्ट्री एनालाइजर सहित 272 उपकरण प्रदान किए। ये सभी उपकरण यात्रा जिले स्वास्थ्य केंद्रों को दिए जाएंगे।

 

 इस मौके पर जिलाधिकारी घिल्डियाल ने कहा कि आपदा प्रभावित रुद्रप्रयाग जिला में काफी समय से स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा संसाधनों की जरूरत महसूस की जा रही थी। गेल इंडिया और मानव भारती संस्था ने यात्रा काल से पहले सभी आवश्यक चिकित्सा संसाधन उपलब्ध कराकर प्रशंसनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि रक्त की जांच वाले उपकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में समय-समय पर शिफ्ट किए जा सकते हैं, इससे जिले में अधिक से अधिक रोगियों को जांच की सुविधा मिलेगी।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके झा ने कहा कि मानवभारती संस्था ने स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर बहुत जल्द कार्य करते हुए गेल इंडिया की वित्तीय मदद से दो आटोमैटिक बायो कैमिस्ट्री एनालाइजर, चार आक्सीजन कंसन्ट्रैटर, तीन कार्डियेक मॉनिटर सहित कई तरह के चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करा दिए। मानवभारती संस्था के प्रशासनिक अधिकारी पीके ध्यानी ने रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित गांवों में श्रीजन परियोजना के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्रीजन परियोजना आपदा प्रभावित परिवारों की आजीविका और कौशल क्षमता विकास के लिए कार्य कर रही है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और श्रीजन परियोजना के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

स्वास्थ्य विभाग को सौंपे 35 लाख के चिकित्सा उपकरण